संतोष अमन की रिपोर्ट:-
राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार बदहाल एवं बेहाल स्थिति में दिखाई दे रहा है।पढ़ाई एवं दवाई की हालत एकदम चिंताजनक स्थिति में है।बाढ़ से प्रभावित उतर बिहार की जनता कराह रही है।उन्होंने जारी प्रेस बयान में आरोप लगाते हुए राहत एवं बचाव के नाम पर लूट खसोट मची हुई है।तटबंधों की मरम्मति बाढ़ की विभीसका आने से पूर्व ही दुरुस्त होनी चाहिए थी।उन्होंने कहा है कि स्कूल कॉलेजों में पढ़ाई की व्यवस्था चरमराई हुई है।न तो मानक के अनुसार शिक्षक हैं और न ही नियमित कक्षा संचालन होती है।केवल रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने का दैनिक कैलैंडर जारी किया जाता है।स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक दवाओं का घोर अभाव है।
