मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत आज दिनांक 31/08/17 को दाउदनगर प्रखंड के कादरी इंटर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का एक जत्था बस से पटना रवाना हुआ।
साथ में प्रभारी प्रधानाध्यापिका राधा कुमारी,शिक्षक तनवीर अहमद,फिरोज अहमद,नौशाद अंसारी,राजीव रंजन,जितेन्द्र कुमार,नवल किशोर,रीता सोनी,नेयाज अहमद और नरेंद्र दुबे भी गए।शिक्षक तनवीर अहमद ने बताया की बच्चों को बिहार के इतिहास को जानने एवं समझने के लिए ऐतिहासिक स्थल पर परिभ्रमण कराया जाता है। परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है। ऐतिहासिक स्थल पर जाने के बाद यहां की स्थिति की जानकारी मिलती है।परिभ्रमण से बौद्धिक विकास में वृद्धि होती है।

