संतोष अमन की रिपोर्ट:-
दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर पंचायत के मेवा बिगहा गांव स्थित वार्ड संख्या 8 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्य आरंभ कराया गया।मुखिया(प्रभारी)विराज प्रसाद सिंहा ने कार्य आरंभ कराया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय में शामिल गली नाली पक्कीकरण योजना के तहत वार्ड नंबर 8 में सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य शुरु कराया गया है।पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।इस मौके पर इस वार्ड के वार्ड सदस्य महेंद्र बैठा,वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड सचिव रविरंजन कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।