लालू प्रसाद यादव का विभिन्न स्थानों पर किया गया भव्य स्वागत 

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                      

राजद के राष्टीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का भव्य स्वागत एन एच के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.प्रकाशचंद्रा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया।उनके सम्मान में अनुमंडल मुख्यालय में डॉ प्रकाशचंद्रा द्वारा दर्जनों तोरण द्वार बनाये गए थे। यहां स्वागत में लोग पूर्वाह्न से ही लगे रहे। मोड़ पर अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 

अगनूर में ओबरा विधानसभा के विधायक विरेन्द्र कुमार सिंह ,युवा राजद प्रदेश महासचिव कुनाल प्राप्त यादव  पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष सुमित यादव नवलेश यादव  बसंत बादल  सुभाष यादव एवम समस्त राजदपरिवार ने स्वागत किया।

हालांकि तय समय से काफी विलंब से लालू प्रसाद पहुंचे।  स्वागत करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.कांति सिंह,पूर्व विधायक भीम सिंह,राजद नेत्री एवं जिला पार्षद सरोज देवी,प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद शंकर यादवेंदु,प्रदेश सचिव उदय उज्जलल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव खान इमरोज,पूर्व प्रत्याशी रामनरेश सिंह,मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव,पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह,पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम,बारुण प्रखंड अध्यक्ष अनील टाइगर,औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव,जिला प्रवक्ता डा.रमेश यादव,बारुण के खैरा मुखिया लक्षमण यादव,औरंगाबाद के इब्राहिमपुर मुखिया बालगोबिंद यादव,चिंटु मिश्रा,मुरली यादव आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।राजद सुप्रीमो के स्वागत में जगह जगह पर तोरण द्वार बनाए गये थे।डा.प्रकाशचंद्रा ने कहा कि राष्टीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

यहां से दुगुनी भीड़ 27 अगस्त को भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में पटना जाएगी।उन्होंने तमाम दलितों,शोषितों,गरीबों,पिछड़ों,अतिपिछड़ों एवं वैश्य समाज के लोगों से अपील किया कि दलगत भावना से उपर उठकर सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत बनाने के लिए 27 अगस्त की महारैली में अवश्य भाग लें।इससे पहले डॉ. प्रकाशचंद्रा के समर्थक युवकों ने बाइक जुलूस भी निकाला। सैकड़ो मोटर साईकिल सवार युवकों ने लालू -राबड़ी जिंदाबाद,  तेज-तेजस्वी मीसा भारती   जिंदाबाद, डॉ प्रकाश चन्द्रा जिंदाबाद के नारे लगाया। यह जुलूस भखरुआ मोड़ से शुरू होकर बाजार होते हुए पुरानी शहर तक और फिर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज तक पहुंचा। चिंटू मिश्रा, रजनीश यादव, आलोक नाथ, अभिषेक यादव, डीपी यादव, रौशन कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, सोनू यादव , अंकित कुमार , हैप्पी कुमार, कादर भाई, कुंदन भाई, प्रकाश कुमार, सनोज यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.