संतोष अमन की रिपोर्ट:-
दाउदनगर क्षेत्र के राष्ट्रीय मध्य विद्यालय में इन दिनों जलजमाव के कारण छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी परेशान हो रहे हैं। विद्यालय प्रागण में बरसात आते ही स्थाई रूप से जलजमाव होने के कारण विद्यालय की नारकीय स्थिति बन गई है। जलजमाव के चलते पानी में चलकर छात्र-छात्राओं को वर्ग कक्ष में आना-जाना पड़ता है। लेकिन इस समस्या का समाधान निकलता नहीं दीख रहा है।स्थिति यह है कि सड़क से काफी नीचा विद्यालय परिसर की जमीन है।जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।परिणाम स्वरुप विद्यालय परिसर से पानी निकल नहीं पाता है।प्रधानाध्यापक विंध्याचल चौधरी ने बताया कि विद्यालय में करीब 350 बच्चे नामांकित हैं और करीब दो सौ बच्चों की उपस्थिति नियमित रहती है।जलजमाव के कारण मच्छरजनित बीमारीयों का आशंका बनी रहती है।पठन पाठन में तो परेशानी हो ही रही है साथ ही मध्याहन भोजन भी बच्चों को देने में परेशानी हो रही है।जलजमाव से सटे स्कूल परिसर के कमरे में मध्याहन भोजन देना विवशता है,जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित नहीं है।समस्या समाधान एवं स्कूल परिसर से जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में एसडीओ को पत्र लिखा जा चुका है,मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।पुनः एक पत्र लिख रहे हैं।