दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदतर है।जदयू नेता पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन डा.आरपी सिंह से की जब वे बुधवार की रात यहां औचक निरीक्षण करने आये थे।उन्होंने आश्वस्त किया है कि दस दिन में हालात सुधर जायेंगे।श्री शर्मा ने सीएस से शिकायत की थी कि चिकित्सक नहीं रहते।दवा नहीं मिलती है।डाक्टर गया रहते हैं।जब मरीज को आवश्यक्ता होगी तो वे कैसे आयेंगे? एपीएचसी रात में बंद रहता है। पीएचसी प्रभारी डा.मनोज कुमार कौशिक ने सीएस के आने की पुष्टि की।बताया कि उन्होंने भी रात में निरीक्षण किया किन्तु अस्पताल बंद पाया। यहा चार एएनएम पदस्थापित हैं। रात में जिनकी डियूटी होती है वे शाम तक चली जाती हैं जबकि उन्हें रात में सेवा देनी है। बताया कि दो चिकित्सक पदस्थापित हैं किन्तु रात्री में ऑन काल रहते हैं।
