Archive For May 3, 2017
महावर पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया ने कहा कि मजदूरों के परिश्रम से ही देश विकास कर रहा है। ग्राम सभा में एनएच-98 से महेश राम तक करहा उडाही, इन्द्रदेव सिंह से केदार सिंह के खेत तक करहा उडाही, गुडाही…
मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीए पार्ट-03 की परीक्षा दाउदनगर के दो परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण शुरू हुई। जानकारी के अनुसार महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र में लगभग 2996 एवं दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर परीक्षा केंद्र पर 2915 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को पहली पाली में गु्रप-ए के सिविक्स व जूलॉजी एवं…
दाउदनगर प्रखंड के अंगराही गांव में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण सप्ताह महायज्ञ एवं भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की काफी भीड उमड़ रही है। यह महायज्ञ स्वामी पुरूषोतमाचार्यजी महाराज के तत्वाधान में कराया जा रहा है। यज्ञ मंडप की फेरी लगाने एवं पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की…
बी एस मोची ने पुलिस सेवा में रहने के दौरान कर्मठता का मिशाल पेश किया जिससे अन्य लोंगो को प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त बातें अवकाश ग्रहण करने वाले सब इंस्पेक्टर बालशरण मोची के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में एसडीपीओ संजय कुमार ने दाउदनगर थाना परिसर में कही। उन्होंने कहा कि श्री मोची में शालीनता…
संतोष अमन की रिपोर्ट:- बिल्डिंग निर्माण मजदूर यूनियन की दाउदनगर शाखा द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव सह औरंगाबाद प्रभारी हैदर वारसी ने की। मुख्य वक्ता के रुप में जदयू नेति विंदेश्वरी दूबे, यूनियन के महासचिव सुधीर कुमार, वीरेंद्र भारती, भरत सिंह…
संतोष अमन की रिपोर्ट:- दाउदनगर पुलिस ने सोमवार को दाउदनगर गया रोड से दो ओवरलोडेड ट्रक को जब्त किया है।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रकों को ओवरलोडिंग के कारण जब्त कर थाना लाया गया है।नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
संतोष अमन की रिपोर्ट:- दाउदनगर पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 200 एम० एल० के 265 पाउच देशी शराब के साथ पांच कारोबारियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार शाह व साकेत सौरभ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया…
आज दिनांक 1 मई 2017 को दाउदनगर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई का एक बैठक नगर मंत्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उपस्थित अभाविप के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने संगठन के कार्यों पर एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद आगामी संगठन विस्तार को लेकर…
दिनांक 01-05-2017 दिन सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुलेनगर, शहीद प्रमोद सिंह पथ पर अवस्थित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच के कार्यालय में मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद, आजादी के महानायक प्रफुल चन्द्र चाकी का बलिदान दिवस मनाया गया! इस अवसर पर समाजसेवी अजय पांडेय,…
बेटियों की शादी के बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है।प्रखंड कार्यालय के माध्यम से पांच हजार रुपये का चेक नवविवाहित महिलाओं को मिलता आया है।वर्ष 2012 तक आवेदन करनेवाली कुछ नवविवाहिताओं को तो वर्ष 2014 में इस योजना का चेक मिला लेकिन वर्ष 2013 से अब तक…