कौशल विकास का प्रशिक्षण होगा शुरू

संतोष अमन की रिपोर्ट:

शहर के वार्ड संख्या-21 में महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन दिनदयाल अंत्योदय योजना के तहत दिया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंह के निर्देशानुसार दिया गया। उपमुख्य पार्षद भी उपस्थित रहे। सिटी मिशन मैनेजर कुमार सुधांशु शेखर ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के बारे में बताते हुये कहा कि कई वार्डो में समूहों का गठन हो गया है। जल्द ही इस वार्ड में भी समूह गठित किये जाएंगे। कौशल विकास का प्रशिक्षण अप्रैल महीने के बाद प्रदान किया जाएगा। वहीं सिटी मिशन मैनेजर कुश कुमार ने स्ट्रीट भेंडर के बारे में बताते हुये कहा कि फुटपाथी दुकानदारों के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही है। रैन बसेरा के लिए भी जगह चयनित किया जा रहा है। इस मौके पर विकास मित्र लालमोहन राम भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.