Archive For The “News” Category
स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच द्वारा डार्क (दाउदनगर आपदा राहत कोष) के तहत प्रत्येक रविवार को चावल बाजार में चाय बेचने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। संयोजक अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने चाय बेचा। बताया गया कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को यह आयोजन किया जाता है। इससे…
संतोष अमन की रिपोर्ट: पुराना शहर सोनतटीय क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाआरती में भाग लिया। महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर रमेश कुमार भारती, पूर्व वार्ड पार्षद केदारनाथ सिंह, ओमप्रकाश, सन्नी कुमार आदि समेत काफी संख्या में श्रद्धालु…
संतोष अमन की रिपोर्ट: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल दाउदनगर के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। प्राचार्य संतन कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि 156 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे। सभी ने सफलता हासिल की है। दीपक कुमार, गौरव कुमार, इशा राज, इशा राज भारती,…
संतोष अमन की रिपोर्ट: डीएवी पब्लिक स्कूल दाउदनगर के विद्यार्थी पीयूष कुमार ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सीजीपीए-10 लाकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उसके पिताशम्भू प्रसाद गुप्ता मूलरूप से दाउदनगर के निवासी हैं और वर्तमान में औरंगाबाद के मध्य विद्यालय तेंदुआ में प्रधानाध्यापक हैं। मां पिंकी कुमारी एक कुशल…
संतोष अमन की रिपोर्ट: विवेकानंद मिशन स्कूल दाउदनगर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है। 87 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए एवं 171 को 9.4 से भीअधिक प्राप्त हुआ है। प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 445 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया था। सभी परीक्षार्थी सफल रहे हैं।…
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि दाउदनगर थाना कांड संख्या-41/17 के आरोपित खुदवां थाना क्षेत्र के गैनी निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी सब इंस्पेक्टर शौकत खान के नेतृत्व में पुलिस ने…
संतोष अमन की रिपोर्ट: संस्कार विद्या नॉलेज सिटी दाउदनगर के प्रथम बैच में ही सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता हासिल कर संस्था के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कियाहै। सीबीएसई द्वारा मान्यता मिलने के बाद यह पहला बैच था, जिसकी सफलता से विद्यालय प्रबंधन भी उत्साहित है। संस्था के सीएमडी…
यदि विद्यार्थी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठापूर्वक पढाई करे तो वह अपने माता-पिता का सपना साकार कर सकता है। अशोक इंटर स्कूल के विद्यार्थी दशरथ कुमार ने इंटरमीडीयट विज्ञान संकाय की परीक्षा में 402 यानी 80.4 प्रतिशत अंक लाकर यह साबित कर दिखाया है। वह शहर के पटवा टोली निवासी जगनारायण प्रसाद का पुत्र है। उसने औरंगाबाद…
संतोष अमन की रिपोर्ट: भाजपा नगर अध्यक्ष शंभू कुमार ने डायट (जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान) के परीक्षा के बारे में सूचना के अधिकार के तहत प्रधान सचिव शिक्षा विभाग बिहार सरकार से सूचना मांगी है। सूचना के अधिकार के तहत दिये गये आवेदन में उन्होंने पूछा है कि डीआइईटी का वर्ष…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी शहर निवासी नेहाल अंसारी, खैरादीप निवासी राजदेव राम, सुरेश राम व कमलेश यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इन चारों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था।…