सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहता है पीयूष

                        पीयूष कुमार

संतोष अमन की रिपोर्ट:

डीएवी पब्लिक स्कूल दाउदनगर के विद्यार्थी पीयूष कुमार ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सीजीपीए-10 लाकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उसके पिताशम्भू प्रसाद गुप्ता मूलरूप से दाउदनगर के निवासी हैं और वर्तमान में औरंगाबाद के मध्य विद्यालय तेंदुआ में प्रधानाध्यापक हैं। मां पिंकी कुमारी एक कुशल गृहिणी हैं। वह वर्तमान में विशाखापटनम में चैतन्यासंस्था में आईआईटी की तैयारी कर रहा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुये कहा कि उसकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करने की है। इस लक्ष्य को पूराकरने के लिये वह लगातार परिश्रम कर रहा है। माता-पिता ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि वह शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी रहा है और कक्षा यूकेजी से ही विद्यालय स्तरपर लगातार टॉपर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.