युवा राजद दाऊदनगर इकाई के प्रखंड प्रवक्ता सुनील कुमार ने जनोरिया में जाकर युवाओं के बीच आने वाली रैली को सफल बनाने के लिए आह्वान किया है। पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली इसी माह की 27 अगस्त को होनी है। अधिक से अधिक युवाओं को इसमें शामिल करने के ख़याल से ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। जन सम्पर्क के माध्यम से जिनोरिया मे बेलवा पंचायत, करमा पंचायत तथा जिनोरिया स्टैंड के पास लोगों से मिलकर रैली में शामिल होने की अपील की जा रही है।
सुनील कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता को देख कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ठीक उसी तरह जिस प्रकार लालु यादव के साथ किया गया था। लेकिन आज के युवा समझदार है। जबसे भाजपा सरकार में है तब से हमारा देश संकट के दौर से गुज़र रहा है। भाजपा का केन्द्र सरकार में आने से धर्म के नाम पर देश को बाँटने के कोशिश की जा रही है। देश की जनता के बीच देश भवना के नाम पर ज़हर फैलाया जा रहा है। अगर भजपा को नहीँ हटाया गया तो देश को कोई फिर इस आग से नहीँ बचा पाएगा। भाजपा द्वारा चुनावों मे की गई एक भी वादा को पुरा नहीँ किया गया। युवा दर दर भटकने पर मजबूर हो गए। भाजपा गरिबो के थाली से नेवला तक छिन रही है। पिछड़ों और दलितों के अरक्षण छिनने की कोशिश भी की जा रही है। इन सब को देखते हुए हमारे नेता भाजपा का विरोध कर रहे है तो लालु जी को सिबीआई से छापा मरवाकर डराया जा रहा है। उन्हें ग़लत तरह से पेश किया जा रहा है। इसलिए हमारे नेता लालु यादव भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली कर रहे है। इस रैली के मध्यम से सरकार के ख़िलाफ़ जनता के अक्रोश को दिखाना है और यह बताना चाहते है कि हमलोग लालु यादव जी के साथ है।
इस मौक़े पर रंजन कुमार, पंकज कुमार, सुनूँ कुमार, रवि कुमार, संजीत पसवान, विनोद, गुडू कुमार, राजेंद्र यादव, जय राम पसवान, उदय यादव, गोबिन्द यादव , डा0 सुनील कुमार, मनीष कुमार, गोबिन्द पसवान, गौतम पसवान आदी मौजूद रहे।
