दो अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी में दो लोग ग्रिफ्तार

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                               

        दाउदनगर पुलिस द्वारा चलाए गये छापेमारी अभियान में अलग-अलग गांवों से दो लोंगो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि सिपहां गांव से जविप्र दूकानदार सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उक्त डीलर के खिलाफ 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा एक प्राथमीकी 16जून 2017 को दर्ज करायी गयी थी। 

वहीं कुर्की जब्ती के एक वारंट का निष्पादन करते हुए गोरडीहां निवासी कृष्णा पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट न्यायालय से निर्गत हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.