मंत्रीमंडल में शामिल होने पर दिया बधाई

​संतोष अमन की रिपोर्ट:-

लोजपा के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव ने लोजपा को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर खुशी व्यक्त किया है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की जिम्मेवारी मिलने के बाद श्री यादव उनसे  मिलकर बधाई दिया। श्री यादव ने कहा कि वे पहले भी कई बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके है और काफी अनुभवी हैं। खगड़िया जिला के अलौली विधान सभा से कई बार विधायक भी रह चुके हैं। पशुपति कुमार पारस को मंत्रीमंडल में शामिल होने पर बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार में विकास की गंगा बहेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में नया बिहार का निर्माण होगा।              

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.