जन अधिकार पार्टी(लो.) की एक बैठक रविवार को दाऊदनगर प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दर्जनों लोंगो ने इस बैठक में जाप की सदस्यता ग्रहण की। बिजली की समस्या पर विशेष रुप से चर्चा हुई।कार्यकर्ताओं ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा बिजली विभाग के तथाकथित गलत रवैया के कारण दाऊदनगर के लोगों में गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। किसी को बिजली बिल से तो किसी आदमी को लो भोलटेज से परशानी है। बिजली विभाग के कोई पदाधिकारी किसी प्रकार का कोई समस्या हल नही कर पा रहे हैं। लोगों को कुछ भी समझ में नही आ रहा हैं। शनिवार की रात दाऊनगर बाजार में बिजली थी, लोकिन पुरानी शहर में 12 घन्टा बिजली नही था।गुलाम सेठ चौक ट्रांसफरमर से जुड़े उपभोक्ता रात भर उमसभरी गर्मी से परेशान रहे।लोंगो ने कई बार बिजली विभाग के जेई भास्कर कुमार को फोन किया लोकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अगर दाऊदनगर में बिजली विभाग का ऐसा ही रवैया रहा तो हम लोग बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन एवं धरना करेंगे ।इस अवसर पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, अरूण कुमार मेहता,अरबिन्द कुमार, रविन्द्र कुमार, मोहित कुमार,सतेंद्र कुमार,मो0 नबाब आलम,रूपेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, महवीर कुमार, रंजीत कुमार, अंगीरा कुमार पंकज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
