अरविंद हॉस्पीटल के सौजन्य से ​दाउदनगर थाना परिसर में आर ओ और फ्रीज चिल्डर लगाया गया 

  1. संतोष अमन की रिपोर्ट:-

                    दाउदनगर थाना परिसर में अरविंद हॉस्पीटल के सौजन्य से आर ओ और फ्रीज चिल्डर लगाया गया है।रविवार को इसका उदघाटन एसडीपीओ संजय कुमार,पुलिस इंसपेक्टर रवींद्र प्रसाद एवं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से किया।इन्होंने इस पहल की प्रशंसा की।हॉस्पीटल संचालक डा.अरविंद कुमार ने कहा कि दाउदनगर आदर्श थाना है,यहां काफी लोंगो का आवागमन होता है,जिसके कारण आर ओ से आम लोंगो को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।पुलिस आम जनता की सेवा एवं सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहती है।आम जनता को भी पुलिस को तत्परतापूर्क सहयोग करना चाहिए।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्विनी तिवारी,जदयू नेता अभय चंद्रवंशी, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार, करमा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,समाजसेवी अभिमन्यु शर्मा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी,भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार,संस्कार विद्या के सीइओ आनंद प्रकाश आदि ने हॉस्पीटल संचालक के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की।इस मौके पर प्रीतम चंद्रवंशी,कमलेश चंद्रवंशी,सत्येंद्र तिवारी,गुड्डु तिवारी,सतीश कुमार के अलावे अन्य गणमान्य लोग एवं पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.