नितीश कुमार का यह कदम है स्वागत योग -अश्विनी तिवारी

                      
               भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अश्विनी तिवारी ने कहा है कि बिहार की जनता को जिस बात का वर्षों से इंतजार था, उस कार्य को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया।बेमेल गठबंधन टूट गया है। यह साबित हो गया है कि बिहार का विकास एनडीए के नेतृत्व में ही हो सकता है। बिहार की जनता को धोखा देकर महागठबंधन को बनाया गया था।सीएम नीतीश कुमार कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को जारी रखा है,उनका यह कदम स्वागत योग है।भारतीय जनता पार्टी  बिहार में विकास चाहती है और बिहार की जनता को विकास नहीं मिल रहा था। भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस लड़ाई की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है ,उसका अनुकरण नीतीश कुमार द्वारा  किया जाना स्वागत योग्य कदम है। नीतीश कुमार एक ईमानदार  नेता हैं। एन डी ए के कार्यकाल में बिहार का विकास हुआ था। अब फिर से नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.