​राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भखरुआं मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन 

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                       

राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भखरुआं मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह,राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज एवं ओबरा प्रखंड राजद अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में राजद नेता व कार्यकर्ता भखरुआं मोड़ पहुंचे और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।नेताओं ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का असली चेहरा उजागर हो गया है।बिहार की जनता को धोखा देकर नीतीश ने कुर्सी के लोभ में भाजपा से हाथ मिला लिया।राज्य की जनता ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन को जनादेश दिया था।नीतीश कुमार ने उस जनादेश का अनादर करते हुए राज्य की जनता के साथ धोखा किया है।समय आने पर जनता उन्हें जवाब देगी।राजद प्रखंड अध्यक्ष ने नीतीश पर विश्वासघाती होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे धोखा देने में माहिर हैं।जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।इस मौके पर ललन यादव,संतन सिंह,संजय सिंह,सुनील कुमार,संजीत कुमार,धीरज कुमार,भोला यादव,मंटु यादव,मो.इलियास आदि प्रमुख रुप  से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.