सड़क निर्माण को लेकर लगातार चौथे दिन भी औरंगाबाद समाहरणालय के सामने आमरण अनशन ग्राम-चन्दौली(बुजुर्ग)और महंगु बिगहा के ग्रामिणों के माध्यम से, पंचायत-खरकनी, थाना-मुफस्सिल, प्रखंड-देव लगातार जारी था।
कल रात्रि लगभग 10 बजे के दौरान जिला प्रशासन, नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल, SDPO, SDM, समाहरणालय आमरण स्थल पर पहुँचकर अनशनकर्ता पार्टी प्रवक्ता उमेश यादव एवं नगर अध्यक्ष भास्कर पाण्डेय का स्थिति काफी खराब होने पर पुलिस प्रशासन के द्वारा हॉस्पिटल भर्ती के लिए 2 घंटे हाईवोल्टेज डरामा एवं तिखीनोक झोक के बाद रात्रि लगभग 12 बजे पुलिसकर्मीयों के द्वारा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।
इसके बाद प्रदेश महासचिव सह मगध प्रमण्डल प्रभारी विजय कुमार ऊर्फ गोलू यादव,एवं जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव, ने कहा कि हम डरने वालों में से नहीं हूँ SDPO एवं थानाध्यक्ष से नोकझोंक के बाद पुलिसवाले पर यह आरोप लगाया कि हमें बेवजह कहा जा रहा कि आप लोगों को भडकाने का काम करते हैं।
सड़क निर्माण को लेकर SDM ने आश्वासन दिया कि हमारा पुरा प्रयास रहेगा कि आपलोगों कि मांग को जल्द देखने का काम किया जाएगा। SDPO का कहना था कि मैं जबरन बलपूर्वक आपलोग को लें जाउंगा।और वे गुस्साते हुए कह रहें थें कि कोई फंड नहीं है भगवान् आपलोगों को हाथ पैर दिए हैं आप गाँव वालों अपने पैसे से रोड़ का निर्माण करें। आपको अभी रोड़ नहीं बनेगा। आजादी के बाद से आज तक उपरोक्त गाँव में रोड़ नहीं बना है ऐ दोनो गाँव के लोग नर्क में जिंदगी जी रहे हैं।
आमरण अनशन के 4 दिन बित जाने के बाद अंततः जिला प्रशासन आज शाम 3 बजे औरंगाबाद SDM सुरेन्द्र प्रसाद एवं देव PO अवधेश कुमार के द्वारा अनशनकारी को जुस पिलाकर आमरण अनशन तोड़ा गया। और उन्होनें कहा कि आपके ग्राम पंचायत खरकनी के मुखिया गिता देवी के द्वारा कल से आपके गाँव में रोड़ सामाग्रियों का गिरना शुरु हो जाएगा। आप निश्चिंत रहें हम आपसे वादा करते हैं इस मौके पर पार्टी जिला महासचिव सूर्यदेव यादव,कार्यालय सचिव रामजनम जी,प्रखंड अध्यक्ष रामपुकार गुप्ता,युवा शक्ति प्रदेश महासचिव संजय यादव,समदेश समदर्शी,छात्र नेता दिपक यादव, लल्लू सिंह,छात्र नेता सोनू सिंह,खरखनी पंचायत के मुखिया गिता देवी, रवि कुमार पासवान, कृष्णा गुप्ता और बहुत सारे ग्रामिण लोग मौजूद थें ।

