दाउदनगर शहर से दो दिनों से 11 वर्षीय बालक प्रिंस लापता है।अभी तक इस बालक का कोई पता नहीं चल पाया है।इस संबंध में लापता बालक के पिता शहर के वार्ड संख्या 11 निवासी सुनील कुमार द्वारा एक प्राथमीकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है।दर्ज प्राथमीकी में कहा गया है कि सूचक का छोटा पुत्र प्रिंस 22 जुलाई की सुबह विद्यालय गया।विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा।परिजनों द्वारा खोजबीन किया जा रहा है,पर अभी तक वह नहीं मिला है।वह स्कूल जाने के समय उजला शर्ट,उजला फुलपैंट(स्कूल ड्रेस),टाई,कार्ड,बैल्ट पहने हुए है।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमीकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
