भाजपा से देश को खतरा है।देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं और प्रधानमंत्री विदेश दौरा में मशगूल हैं।सरहद पर सेना के जवान शहीद हो रहे हैं।गौ रक्षा के नाम पर अल्पसंख्यकों की हत्या हो रही है।उक्त बातें ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिंहा ने 27 अगस्त को होनेवाले भाजपा भगाओ, देश बचाओ महारैली की तैयारी हेतु आयोजित राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक में महारैली के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कही।विधायक ने कहा कि देश के नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त हैं।मंहगाई और जीएसटी से हजारों कंपनियां बंद हो रही हैं और मजदूर मजबूर होकर अपने घर आ रहे हैं।भाजपा केवल घोषणाओं एवं संवेदनात्मक बात बोलकर लोंगो को बरगला रही है।केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर विफल है।राजद कार्यालय में पंचायत अध्यक्षों,युवा राजद,सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं सक्रीय कार्यकर्ताओं की इस बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने की।इस मौके पर राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज,ओबरा प्रखंड राजद अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह,पूर्व मुखिया भगवान सिंह,
मुखिया संघ के अध्यक्ष कुणाल प्रताप,संतन सिंह,कमलेश पहलवान,सुनील कुमार सिंह,विजय सिंह,सुरेश सिंह,उपेंद्र सिंह,जनेश्वर सिंह,ब्रजकिशोर मंडल आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।रैली की तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए ओबरा विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया।जनसंपर्क अभियान एवं प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
