देश को भाजपा एवं संघ से मुक्ति दिलाने के लिए आगे आएँ- संजय सिंह

कल दिनांक 19 जुलाई को शाम 7 बजे युवा कांग्रेस के ओबरा बिधान सभा अध्यक्ष कमाल खान के नेतृत्व में हिन्दुस्तानी सीमा पर शहीद वीर और जांबाज जवानो के शहादत तथा अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियो द्वारा मारे गए तिर्थयात्रियों को श्रधांजलि दी गई। पुरानी शहर, दाउदनगर मे स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर कैण्डिल जला कर श्रधांजलि दी गयी। इस मौके पर औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी (मानवाधिकार विभाग ) के अध्यक्ष डा संजय कुमार सिंह ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। कही धर्म के नाम पर, कहीं राष्ट्र भक्ति के नाम पर, कहीं "गो" रक्षा के नाम पर आपसी सौहार्द बिगडे जा रहे हैं। इंसान का इंसानियत खतरे मे है।ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ कर काम करना चाहिए। कांग्रेस जब अंग्रेजो के हुकूमत से देश को मुक्त करवा सकता है तो भाजपा और संध किस खेत की मूली है? अच्छे दिन अब तक आए नही लेकिन नोटबंदी ने सबके दिन बुरे कर दिए। मंहगाई और भ्रष्टाचार बढते जा रहे हैं, आम जनमानस इन बातों से त्रस्त है, जरूरत है आवाज बनने की ।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ मिश्रा, कुद्दुस अंसारी, डा औसाफ अंसारी, सत्तार अंसारी, साहिद हुसैन, मनोज मिश्र, अरूण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह यादव, अब्दुल हसन अंसारी, ईशाद कुरैशी, डा इंमत्याज, शाहबाज, सुनील जोशी, मोबीन खान, शफुल्ला अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

One comment on “देश को भाजपा एवं संघ से मुक्ति दिलाने के लिए आगे आएँ- संजय सिंह
  1. Dr Ram Bachan Singh says:

    मोदी सरकार केवल गरजती है, बरसती नही।सिमाओँ पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैँ पर मोदी सरकार के .ग्रीहमँत्री बस. रटा रटाया एक ही वयान देते है (जवनो के शहादत वेकार नही जायेगा)

Leave a Reply to Dr Ram Bachan Singh Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.