संतोष अमन की रिपोर्ट:-
दाउदनगर पुलिस ने पुराना शहर सोनतटीय क्षेत्र से एक मवेशी चोर को गिरफ्तार किया है।उसकी स्वीकरोक्ति बयान पर एक बछड़ा भी बरामद किया गया है।प्रभारी थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार मवेशी चोर का नाम शाहनवाज कुरैशी है,जो वार्ड संख्या 15 के पिराहीबाग का निवासी है।बताया जाता है कि वह सोनतटीय क्षेत्र से एक मवेशी को चुराकर भाग रहा था।स्थानीय लोंगो ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस मवेशी चोर ने अपने स्वीकरोक्ति बयान में करीब एक सप्ताह पूर्व एक बछड़ा भी चुराने की बात स्वीकार की।पुलिस ने बछड़ा को भी बरामद कर लिया है।