कल भाजपा के खिलाफ किया जायेगा पुतला दहन

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

कल दिनांक 16 जुलाई 2017 दिन रविवार को सुशील मोदी और भाजपा के ख़िलाफ़ जिनोरिया स्टैंड में पुतला दहन किया जाएगा साथ ही विरोध मार्च भी निकाला जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर भाजपा के नेता के द्वारा लगातार हो रहे राजनीति में बदले की करवाई के ख़िलाफ़ मोदी का पुतला फुका जाएगा। युवा राजद के प्रखंड प्रवक्ता सुनील कुमार ने कहा के सुशील मोदी ने जिस तरह बलात्कारी जैसे शब्द और निर्भया कांड से तुलना करके समाज को मज़ाक बनाया और लालू परिवार पर हो रहे बदले की करवाई पर हमारे सभी युवा साथी द्वारा कल सुशील मोदी का पुतला फुंका जाएगा। इस पुतला दहन में मुख्य रूप से युवा राजद के प्रदेश महासचिव एंव मुखिया संघ अध्यक्ष कुणाल प्रताप और युवा राजद  प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव शामिल होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.