दाउदनगर प्रखंड के अरई पंचायत के मुसेपुर खैरा गाँव में गुरूवार को राजेश्वर शर्मा व झम सिंह के खेत में पैडी ट्रांसप्लान्टर से धान की रोपनी की गयी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार की देखरेख में ऐसा किया गया।उन्होंने बताया कि इस मशीन से एक दिन में चार से पांच एकड की भूमि में रोपनी की जा सकती है। इसके लिए इसका बिचड़ा 20 फीट लंबाई व एक मीटर चौडाई वाली पलास्टिक की सीट पर एक एकड़ जमीन के लिए तैयार किया जाता है। प्लास्टिक के सीट पर एक इंच मोटी मिट्टी और बर्मी कंपोस्ट की परत बनाकर बिचड़ा तैयार किया जाता है। तब इस मशीन से रोपाई की जाती है।इस मशीन की कीमत ढ़ाई लाख है। इसमें 75 हजार रूपए कृषि विभाग अनुदान देता है।इस अवसर पर डा.संजय कुमार, कृषि समन्वयक शैलेन्द्र कुमार विरल, किसान सलाहकार संजीत कुमार सिंह व पूर्व मुखिया महेंद्र शर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
