विभिन्न स्थानों पर रोड़ा, छाई गिरवाने की मांग की 

 

 संतोष अमन की रिपोर्ट:-

नप के वार्ड संख्या-02 के निवर्तमान वार्ड पार्षद रामऔतार चैधरी ने एसडीओ सह नप के प्रशासक को पत्र लिखकर वार्ड संख्या-02 के विभिन्न स्थानों पर रोड़ा, छाई गिरवाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि जबसे बरसात प्रारंभ हुआ है तब से इस वार्ड के विभिन्न जगहों पर कीचड व्याप्त हो गया है। उन्होंने कुदुस खां के घर से तमन्ना मिस्त्री के घर होते हुये कन्हाईलाल खत्री के घर तक, रामनरेश प्रसाद के घर के कोना से स्व0 हरदेव महतो के घर तक, तकेया पर विनय चैधरी के घर से कैलाश राम के घर के कोना तक, बालेश्वर महतो के घर से मुनमुन लाल के घर के कोना तक, रामेश्वर प्रसाद केसरी के घर से माधव प्रसाद के घर, कुंजबिहारी लाल के घर होते हुये भोला महतो के घर होते हुये राजेन्द्र पाठक के घर तक व उमेश महतो के घर से मदनलाल के मील तक रोड़ा, छाई गिराने की मांग की है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.