
जन अधिकार पार्टी, दाऊदनगर इकाई के प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश कुमार ने कहा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों के जत्थे पर आंतकी हमले की निंदा की है। साथ ही इस हमले में शिकार हुए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं। इस घटना पर केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा के इतिहास में यह पहली घटना है, जब यात्रियों पर आंतकी हमला हुआ है। केंद्र सरकार को इसका जबाव देना चाहिए कि ऐसी घटना कैसे हुई? इस चूक के लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञात हो कि इस हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल बताए जाते हैं।