जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पु गुप्ता ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय का फायदा सबों को मिल रहा है।सरकार छात्र एवं युवाओं के विकास व उत्थान के लिए बहुत सारे कार्यक्रम चला रही है।बिहार में कानून का राज स्थापित रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रदेश में संगठित अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाया गया है।बिना किसी भेदभाव के कानूनी प्रावधानों का अनुसरण करते हुए राज्य में अपराध नियंत्रण की ठोस व्यवस्था लागू है।भाजपा नेताओं को यह पता होना चाहिए कि बिहार पुलिस और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े बिहार में बेहतर कानून व्यवस्था और घटते अपराध की गवाही देता हैं।
