मारपीट में छः जख्मी

​ऑटो लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट में छः जख्मी हो गए।

घटना दाउदनगर के वार्ड संख्या-14 स्थित महावीर चबुतरा मुहल्ले की है।

दोनों पक्षो से तीन तीन लोग जख्मी होनेवाले में शामिल हैं,

एक पक्ष से जख्मी महिला जखपतिया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने एन एम सी एच गया रेफर कर दिया है,जबकि ओम प्रकाश कुमार व रामनाथ प्रजापत का इलाज पीएचसी में किया गया।दूसरे पक्ष से जख्मी कामेश्वर पंडित को ए एन एम सी एच गया एवं कलावती देवी को सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है।चंदन कुमार का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.