संतोष अमन की रिपोर्ट:
दाऊदनगर के पुरानी शहर स्थित वार्ड संख्या 7 में मारपीट की घटना में दो प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। दोनो पक्षों के तरफ़ से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर आठ लोगों को नामज़द बनाया गया है। पहली प्राथमिकी उपेंद्र चौधरी द्वारा दर्ज करायी गयी जिसमें सरोज चौधरी, मनोज कुमार उर्फ मनोज चौधरी, गुंजन मेहता व अर्जुन मेहता को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमीकी में बताया गया कि सरोज चौधरी के मार्शल से उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी थी। पंचायती बैठक में मरम्मत का खर्च देने का निर्णय हुआ जिसे मांगने पर आरोपितों ने गाली गलौज व मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
दूसरी ओर मनोज कुमार उर्फ मनोज चौधरी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमीकी में उपेंद्र चौधरी, जीतेंद्र चौधरी उर्फ पूर्णवसिया, शोभनाथ चौधरी व किशा देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। इस प्राथमिकी में बताया गया कि मरम्मत का पैसा बाद में देने की बात कहने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस दोंनो पक्षों की प्राथमीकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
