पार्टी प्रदेश प्रवक्ता के गिरफ़्तारी का किया गया विरोध


संतोष अमन की रिपोर्ट:
जन अधिकार पार्टी (लो) प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि आज एक बैठक की गई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्यामसुंदर यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है। पार्टी कार्यकर्ता दाऊदनगर जेल में श्यामसुंदर यादव से मिलने गए। संदिप सिंह समद्शी को मिलने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया गया। रामाधार राम जो कि पार्टी के गोह इकाई के प्रखण्ड अध्यक्ष हैं उनको  28 जून को 9 बजे रात को इस प्रकार गिरफ्तार किया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता सकते में आ गए।

लोकतंत्र में सरकार के जनविरोधी नीतियों का विरोध करने एवं सरकारी कार्यकलापों का विरोध करने और विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से जनता की मांगों को रखने का अधिकार है। बिहार के विकास करने का सरकार के पास कोई निश्चय नहीं है। बिहार सरकार की नाकामी को उजागर करने वाले नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। सरकार जाप (लो) के आंदोलनों से डरकर दमनात्मक कदम उठा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र यादव, सूर्यदेव सिंह यादव, संजय यादव, धीरेन्द्र कुमार सिंह, बलिन्द्र यादव, अरूण कुमार मेहता, रामजनम यादव, अंगीरा कुमार पंकज, रामपुकार गुप्ता, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.