संतोष अमन को रिपोर्ट:
भखरुआँ मोड़ पर दाऊदनगर पुलिस द्वारा वाहन जाँच अभियान चला कर 900 रुपयों की वसूली की गई। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि सात बाइक चालकों से जुर्माना वसूलते हुए उन्हें सख़्त हिदायत दी गई है कि ट्रिपल लोडिंग ना करें और हेल्मेट का इस्तेमाल अवश्य करें। साथ ही कई बाइक की सघन जाँच के दौरान डिक्की खोल कर भी जँचाई की गई है। यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया।