संतोष अमन की रिपोर्ट:
जन अधिकार छात्र परिषद् के प्रदेश महासचिव विजय कुमार, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव, नगर अध्यक्ष भास्कर पाण्डेय एवं जिला संरक्षक शंकर कुमार को आज मुख्यमंत्री नितिश कुमार के गोह कार्यक्रम में काला झंडा दिखाए जाने के क्रम में पुलिसकर्मीयों द्वारा गिरफ्तार किया गया। गोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर छात्र परिषद् का जत्था चौक से आगे बढ़ा और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए श्याम सुंदर यादव कि गिरफ्तारी का विरोध किया।
पार्टी का कहना है कि बिहार में गिरती शिक्षा और फर्जी अस्पताल एवं झोलाछाप डॉक्टर के ख़िलाफ़ जब कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू किया था तभी से एक एक कर जाप नेताओं की गिरफ़्तारी की योजना बनायी गई थी। जाप कार्यकर्ताओं को जिले में पुलिसकर्मीयों के द्वारा हर जगह से गिरफ्तार किया गया एवं कुछ को प्रताड़ित किया गया। युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव संजय मुखिया को भी रफिगंज में गिरफ्तार किया गया था। नितिश सरकार एवं पुलिसकर्मीयों को इसका जबाब देना होगा नहीं तो जन अधिकार छात्र परिषद् इसका पुरजोर विरोध करेगी।