बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ औरंगाबाद इकाई के सदस्य द्वारा गुरुवार से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर है। औरंगाबाद समाहरणालय गेट के समीप सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक धरना प्रदर्शन ज्ञापन संख्या-13, दिनांक-13.06.2017 के अनुपालन में किया जा रहा है। धरने में मुख्य रूप से सभी डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शामिल हैं। मिली सूचना के आधार पर धरना के कारण किसी भी डिपार्टमेंट का ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहा है। टेक्निकल सहायक धरने पर में शामिल हैं। आर.टी.पी.एस. काउंटर, अंचल कार्यालय, डी.एम. कार्यालय, ब्लॉक, अनुमंडल इत्यादि के कार्य इस धरने के कारण प्रभावित हुए हैं।
बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरकार अपने फैसले को वापस लें। निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कमिटी को सरकार द्वारा नियमितीकरण के लिए बनाया गया था, उस कमिटी द्वारा अबतक रिपोर्ट नहीं सौपी गई है। ऐसी स्थिति को देखकर सरकार की मंशा साफ़ झलकती है। उनके द्वारा कार्यपालक सहायक का नियमितीकरण, सामान वेतन, कार्यानुभव आधार पर कर्मियों को समायोजित करना जैसी प्रमुख मांगे शामिल हैं।
धरने पर उपस्थित सदस्यों में भूपेंद्र ठाकुर, पीयूष कुमार, अजय कुमार, श्यामनारायण सिंह, प्रकाश कुमार, इंटलेश कुमार, दस्तगीर आलम, मोहम्मद शाहबाज़ आलम, अजित कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद हैं।