दाउदनगर प्रखंड के संसा गांव स्थित रामविलास सिंह इंटर स्कूल से कंप्यूटर समेत लाखों रूपये की संपति अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। घटना बीती रात की है। प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवान दास सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर पांच कंप्यूटर, चार बैट्री, दो पंखा व एक सोलर प्लेट चुरा लिया। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में कोई रात्रि प्रहरी नहीं है। एक महिला आदेशपाल है जो रात में डयूटी कर नहीं सकती है। वर्ष 2012-13 में तत्कालीन सांसद महाबली सिंह द्वारा इस विद्यालय को कंप्यूटर प्रदान किया गया था।