संतोष अमन की रिपोर्ट:
एनएच-98 स्थित दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर केरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक योगेन्द्र पासवान की मौत हो गयी। मृतक कनाप पंचायत के बल्हमा टोला नवादा गांव का निवासी था। बताया जाता है कि मृतक एनएच-98 स्थित एक पेट्रोल पंप से रात्रि में राजदूत मोटरसाईकिल न0-बी0आर0 18 एच0 1806 से अपने घर वापस जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में मृतक के पिता सूबेदार पासवान द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गई है। बीडीओ अशोक प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रूपये की राशि प्रदान कर दी गई है। मुखिया विजय कुमार द्वारा भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।