पूरे भारत में आज महापर्व ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है। ख़ुशियों के इस पर्व की झलक अपने शहर में भी देखने को मिल रहा। तय समय के मुताबिक़ मस्जिदों में एवं ईदगाह में मुस्लिम श्रधालु द्वारा ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ अदा की गई। कल शाम अफ़्तार के बाद जब चाँद देखे जाने की ख़बर आयी तभी से लोग ईद की तैयारी में जुट गए थे। आज ईद के मौक़े पर अपने देश की शान तिरंगे की तर्ज़ पर तीन मित्रों द्वारा चुना गया पौशाक देश प्रेम की एक मिशाल क़ायम करता है।

हज़ारों की संख्या में श्रधालु नमाज़ अदा करने ईदगाह पहुँचे। ईदगाह में नमाज़ का समय 8 बजे का था और तय समय के मुताबिक़ मौलाना अब्दाल क़ादरी की इमाममत में नमाज़ अदा की गई। ईद की नमाज़ के बाद सबकी ख़ुशहाली के लिए इजतेमाई तौर पर दुआ माँगी गई। मौक़े पर ओबरा विधान सभा के विधायक विरेंद्र सिन्हा एवम् दाऊदनगर अनुमंडल के एसडीओ राकेश कुमार ईदगाह पहुँच कर लोगों से गले मिलते हुए ईद की बधाई दी।