
संतोष अमन की रिपोर्ट:
अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाॅक की प्रखंड इकाई द्वारा दाउदनगर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व प्रखंड सचिव गिरधारी प्रसाद मंडल ने किया। प्रतिरोध मार्च के माध्यम से मध्य प्रदेश में प्रदर्शनकारी किसानों पर सरकार के कथित बर्बरतापूर्ण कारवाई का विरोध किया गया। सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया गया। इस मौके पर शैलेश चंद्रवंशी, सीताराम पासवान, चंदीप राम, सरेश विश्वकर्मा, डॉ बबन यादव, कलाम खान, रंजीत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।