लोहिया के सच्चे अनुयायी थे स्व. रामविलास सिंह

संतोष अमन की रिपोर्ट:

पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता स्व. रामविलास सिंह की आठवीं पुण्यतिथी भखरूआं गया रोड स्थित आइ. इ.एच. मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल में मनाई गई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे लोहिया के सच्चे अनुयायी थे। जीवनपर्यन्त समतामूलक समाज की सेवा करते रहे। दाउदनगर अनुमंडल उनकी धरोहर है। अपने प्रशासनिक क्षमता का प्रयोग करते हुये उन्होंने दाउदनगर में सिंचाई प्रमंडल, उपकोषागार, उपकारा आदि की स्थापना कराते हुये जनहित के अनेकों कार्य किये। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का वे प्रयास करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने की। इस मौके पर राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामदेव सिंह, जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पासवान, सीताराम सिंह, गनौरी सिंह, संतन सिंह, राजेन्द्र सिंह, डॉ पी.सी. प्रसाद, ओबरा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

सादगी जीवन से सिखने को मिला-

रामविलास सिंह इंटर स्कूल संसा में भी सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता एवं दीनदयाल सिंह के संचालन में पूर्व मंत्री रामविलास सिंह की पुण्यतिथी मनाई गई। मुख्य अतिथि औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि स्व. रामविलास बाबू समाज के हर व्यक्ति के नेता थे। उनकी सादगी जीवन से हमे भी कुछ सीखने का मौका मिला है। पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि रामविलास बाबू उनके राजनीतिक गुरू रहे थे। भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा है। इस मौके पर रामानंद सिंह, मनोरंजन सिंह, मिनी रामविलास सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुखनारायण तिवारी, विवेकानंद मिश्र, धीरज पाठक, भगवान सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.