कार्यकर्ताओं ने भखरूआं मोड़ पर किया स्वागत

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी का स्वागत शुक्रवार को भखरूआं मोड़ पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से किया और शुभकामनाओं सहित बधाई भी दिया। श्री सिंह ने युवाओं से बातचीत के दौरान बताया कि पूरे देश मे 60 प्रतिशत युवा श्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में है। कहा कि उनके तीन साल के कार्यकाल को जन-जन तक पंहुचाने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत करायें।

जानकारी के मुताबिक वे औरंगाबाद के किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस मौके पर भाजयुमो नेता विवेकानंद मिश्र, सुनील दुबे, भास्कर तिवारी, सोनू कुमार, डॉ रविन्द्र कुमार, पुनीत तिवारी, सिंधु राज, श्रीराम तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, रौशन कुमार, मुरारी, प्रमोद सहिक अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.