दाउदनगर के संसा में स्व. रामविलास सिंह की मनी पुण्यतिथि

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर अन्तर्गत संसा में स्व. रामविलास सिंह की पू्ण्यतिथि का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह तथा संचालन पूर्व शिक्षक दीनदयाल सिंह यादव ने की। मौके पर औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह भी शामिल हुए। श्री सिंह ने कहा कि स्व. रामविलास बाबू समाज के हरेक व्यक्ति के नेता थे। उनके सादगी जीवन से हमे भी कुछ सीखने का मौका मिला है। जब हमारे पिता जी चुनाव लड़ रहे थे, तो उनके साथ मे घूमने का मौका मिला है। वे उच्च विचार रखा करते थे।

मंचासीन पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ट नेता श्री सत्यनारायण सिंह यादव ने कहा कि स्व. रामबिलास बाबू हमारे राजनीति गुरु रहे है।उनके विचारों को हम आज भी अमल करते है। उन्होंने कहा कि लालू यादव समाज के लिये कुछ नही किये। केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिए हैं।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी श्री अश्विनी तिवारी ने कहा कि रामबिलास बाबू एक संत प्रवृति के नेता थे। चाहे वे सत्ता में रहे या न रहे लेकिन सादगी जीवन व्यतीत किये। उनसे मुझे बचपन मे कुछ सीखने का मौका मिला था, जब भी कोई कार्यक्रम में आते थे। सभी जाति व समाज के लिए उन्होंने काम किया। ओबरा विधान सभा के विकास के लिये सभी क्षेत्रों में उनका योगदान रहा है, जिसे भुलाया नही जा सकता। इस कार्यक्रम में जय प्रकाश सिंह, रामानंद सिंह, मनोरंजन सिंह, सुखनारायन तिवारी, मिनी रामविलाश सिंह, नागेंद्र सिंह, भाजपा युवा नेता विवेकानंद मिश्र, धीरज पाठक, विनय शर्मा, भगवान सिंह, डॉ सुमेश्वर सिंह यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.