प्रेरित होकर मजदूरों ने किया रक्तदान


संतोष अमन की रिपोर्ट:

शनिवार को मिशन जिंदगी के तहत अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में मजदूरी कर अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले धर्मेन्द्र कुमार, सोम कुमार, संजय कुमार ने भी रक्तदान किया। तीनों पुराना शहर के बालूगंज के निवासी हैं। सोम कुमार बीएससी की पढ़ाई भी कर रहा है। युवकों ने बताया कि भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा एवं समाजसेवी चिंटू मिश्रा द्वारा ब्लड डोनेट किये जाने की बात सुनकर उन्हें भी रक्तदान करने की प्रेरणा मिली। शनिवार को अपना काम छोड़कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। पहले उन्होने कभी रक्तदान नहीं किया था, इसलिए पहली दफा डर सा लगा। रक्तदान करने के बाद उन युवकों ने कहा कि वे लोग आगे भी रक्तदान करते रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.