दो दिवसीय प्रशिक्षण का बीडीओ ने किया उद्घाटन

संतोष अमन की रिपोर्ट:

डॉर्ड संस्था में सेडपा पटना के सहयोग से दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ अशोक प्रसाद ने किया। बताया गया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य महिला पंचायत प्रतिनिधियों में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, लिंगभेद, सामाजिक सता संरचना एवं कौशल से संबंधित मुद्दों पर उनकी समझ को विकसित करना है। प्रशिक्षण में शमशेरनगर मुखिया अमृता देवी, अरई मुखिया मीरी कुमारी, चौरी मुखिया अनिल कुमार उपस्थित रहे। सेडपा पटना के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार आलोक, परियोजना समन्वयक रजी आलम, प्रशिक्षक अदिति कुमारी, डॉ सबिता कुमारी, मनोज कुमार, ब्रजकिशोर मंडल, बद्रीभूषण, नरेन्द्र, खालीद अहमद, रेणु श्रीवास्तव, लीलावती देवी एवं डॉर्ड संस्था के निदेशक डॉ जाहिद हुसैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.