देवा सिंह के निधन पर किया गया शोक व्यक्त

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भखरूआं स्थित दाउदनगर गया रोड के आइ.इ.एच. मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में राजद द्वारा प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बारूण के समाजसेवी देवा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने कहा कि देवा बाबू के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सेवानिवृति के पूर्व और बाद में भी गरीबों व असहायों की सेवा एवं सामाजिक कार्यो में बढ-चढकर वे भाग लेते रहते थे। ओबरा प्रखंड राजद अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामदेव सिंह, महावीर सिंह, इलियास हुसैन, भरत सिंह भारती, डॉ पी. सी. प्रसाद, मनोज कुमार, भोला यादव, राजकिशोर राय, सुनील कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह आदि ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.