अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच हुये जख्मी 

(थाना में लगा हुआ क्षतिग्रस्त आॅटो)

(थाना में लगा हुआ क्षतिग्रस्त आॅटो)

बुधवार की दोपहर में दाउदनगर में अलग-अलग सडक दुर्घटनाओं में छः लोग जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार भखरूआं मोड पर आॅटो के धक्के से मौलाबाग निवासी छात्रा कंचन कुमारी जख्मी हो गयी। उसका ईलाज भखरूआं मोड स्थित अरविंद हाॅस्पीटल में किया गया। वहीं दाउदनगर में सडक दुर्घटना में अयोध्या बिगहा निवासी नरेश सिंह एवं दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या-10 मल्लाह टोली निवासी जीतू प्रसाद जख्मी हो गये। पीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि नरेश सिंह को बेहतर ईलाज के लिये बडे चिकित्सालयों में रेफर कर दिया गया है। तीसरी घटना बुधवार की अपराहन तेज आंधी के दौरान घटी। दाउदनगर गया रोड में गाजा बिगहा के पास पीपल का एक पेड आॅटो पर गिर गया। आॅटो पर सवार ओबरा प्रखंड के बभंडीहा निवासी नौशादा खातुन, मो0 शबु एवं आॅटो चालक जख्मी हो गये। आॅटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जख्मी नौशादा खातुन एवं मो0 शबु का ईलाज अरविंद हाॅस्पीटल में किया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से गिरे हुये पेड को हटाकर घायलों को निकाला गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आॅटो को जब्त कर थाना लाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.