पत्रकार उपेन्द्र कश्यप पर किये गये हमले को ‘दाउदनगर डॉट इन’ ने की निंदा

दाउदनगर के भखरूआं मोड़ पर गुरूवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या उपरांत कवरेज करने गये दैनिक जागरण के अनुमंडल संवाददाता उपेन्द्र कश्यप पर हमला की गई। इस घटना में श्री कश्यप के सिर के पिछले भाग में चोंटे आई है, जिन्हें एसडीओ की गाड़ी से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया। बताया कि घटनास्थल पर कवरेज करने के दरम्यान आवाजे सुनाई दी कि पत्रकार फोटो लेने आया है, इसे मारो। स्थिति को देखते हुए समीप के पेट्रोल पंप की तरफ भागने लगे, तभी गमले फेककर हमला किया गया। पेट्रोल पंप के लोगों ने उन्हें बचाया।

दाउदनगर में हुए भ्यावह घटना के बाद पत्रकार पर हमले को लेकर दाउदनगर डॉट इन टीम ने घोर निंदा की है। इस तरह का हमला होना लोकतंत्र पर हमला होना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.