जलभरी यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जलभरी यात्रा में शामिल श्रद्धालु

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर प्रखंड के अंगराही में श्री लक्ष्मी नारायण सप्ताह महायज्ञ व भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरूवार को जलभरी की गयी। गाँव से निकली जलभरी यात्रा देवहरा पुनपुन नदी तक गयी। वहां श्रद्धालुओं ने पवित्र पुनपुन का जल कलश में  ग्रहण किया और पुन: यात्रा गाँव स्थित यज्ञ मंडप तक पहुँची। पारंपरिक रूप से धार्मिक कार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में किया गया। मुखिया व ग्रामीण पिंटू शर्मा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश्वर शर्मा, सचिव रामनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष नन्हेश्वर शर्मा, मुकेश शर्मा, राम किशोर शर्मा, नन्द किशोर शर्मा व विकास कुमार ने बताया कि यज्ञ में प्रति दिन उषा रामायणी का प्रवचन होगा। शुक्रवार को वेदीपुजन, अन्नाधिवास व अग्निमंथन होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.