झगड़े के दौरान जख्मी हुई एक महिला, प्राथमीकी दर्ज

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर थानाक्षेत्र के बाबू अमौना गांव में मारपीट की घटना में रीता कुंअर नामक महिला जख्मी हो गयी। घटना बुधवार की है। जख्मी महिला का इलाज दाउदनगर पीएचसी में किया गया। घटना के संबंध में जख्मी महिला द्वारा दाउदनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें जुदागीर साव, नमुना देवी, महेंद्र साव व गीता देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.