भाकपा माले मनाएगी प्रतिवाद दिवस

संतोष अमन का रिपोर्ट:

आगामी 28 फरवरी को भाकपा माले द्वारा प्रखंडों एवं अनुमंडल स्तर पर प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुये भाकपा माले के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि बिहार में बलात्कार की बढ़ती घटनाएं एवं पेपरलीक के सवाल पर यह प्रतिवाद दिवस आयोजित किया गया है। प्रेस बयान में कहा गया है कि एक के बाद एक विफलताओें के बावजूद भी सरकार चुप है। गरीबों पर अन्याय हो रहा है। पेपरलीक की घटना भी गरीबों के न्याय पर हमला ही कहा जाएगा। गरीबों की विरासत को मिटाया जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेदकर के मूर्ति विखंडन की वारदातें जारी है। यह प्रशासन एवं सरकार की जनविरोधी चेहरा को बेनकाब कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.