
यह घटना दाउदनगर से महज 20 KM की दुरी पर स्थित खुदवां थाना के अन्तर्गत क्लेन गाँव की है। क्लेन पुनपुन नदी के किनारे बसा हुआ छोटा सा गाँव है जहाँ के लोग मुख्यतः कृषि और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। नदी पार करने के लिए 15 लोग नाव पे सवार थे जिसमें ज्यादातर बच्चे मौजूद थे। बाढ़ से मची तबाही का असर यहाँ देखने को मिला और नाव नदी में पलट गई। नाव का ओवरलोड होना भी इसका एक कारण बताया जा रहा है। घटना की शुरुआती जानकारी दाउदनगर के संतोष अमन ने दी है।
बचाओ दल घटना स्थल पे पहुँच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है। ताज़ा जानकारी मिलने तक नदी से एक शव को निकाला गया साथ में नौ लोगों को सुरक्षित भी बचा लिया गया है। घटना स्थल का जायजा लेने क्षेत्र के बिधायक, दाउदनगर के एस डी ओ साहब तथा औरंगाबाद के डी एस पी साहब पहुंचे। अभी बिहार के तक़रीबन सभी नदियों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। हमें सावधान रहने की ज़रूरत है साथ में दूसरों को भी सतर्क करें।
सुनील बॉबी ने प्रभावित क्षेत्र की विस्तृत जानकारी तथा फोटो हम आप तक मुहैय्या करायी है।
पुनपुन नदी में आयी बाढ़ के कारण गोह प्रखंड के शेखपुरा गांव जाने वाली रास्ता पूर्ण रूप से बाधित है। कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का लाखों का नुकसान हो गया। इस नदी में बाढ़ से गोह प्रखंड का देवहरा, शेखपुरा, घेजना अकुरी, निजामपुर ,नगाईन, गोरकट्टी जखौरा मलहारा कई गांव प्रभावित है वही हसपुरा प्रखंड के तिलौती, कैथी, भौली, सोनबरसा, चनहट समेत कई गांव प्रभावित है।


Good news coverage…