क्वांटम एजुकेशन सेंटर का हुआ शुभारम्भ

तरार में रविवार को क्वांटम एजुकेशन सेंटर का उदघाटन किया गया| फीता मुख्य अतिथि श्रमण संस्कृति का वाहक दाउदनगर के लेखक उपेन्द्र कश्यप ने काटा| इन्होने कहा कि दाउदनगर शहर सतरहवी सड़ी का है जबकि तरार उससे काफी प्राचीन है| इसका पुराना अनाम तटपर था, जब यह सोन के किनारे हुआ करता था| कालान्तर में इसका नाम तरार हो गया| इन्होने तारीख-ए-दाउदिया के हवाले से बताया कि यहाँ के एक व्यक्ति को राजा तरार दाउद खान ने बनाया था| यह ऐतिहासिक स्थल है| संचालक डा.संत डूबे ने बैक्रहम मूर, बुधन सिंह का इतिहास जिक्र किया| इन्होने मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा से सड़क निर्माण की मांग की| मुखिया श्री शर्मा, सुनील दूबे, निदेशक अनुज पाण्डेय, प्राचार्य अमृत कुमार सिन्हा, राम दरश प्रसाद, कृष्ण कुमार मेहता, राम कृष्ण प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद दूबे, आलोक कुमार सिन्हा विवेकानंद मिश्रा ने संबोधित किया| सभी ने संस्था के भविष्य की कामना की| कहा कि प्रथम वार्षिकोत्सव और भव्य होगा इसकी उम्मीद है|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.